छत्तीसगढ़जुर्मट्रेंडिंगस्लाइडर

जादू-टोना के शक में परिवार के 5 लोगों की हत्या: 3 महिलाएं भी शामिल, छत्तीसगढ़ में गांव वालों ने घर में घुसकर मार डाला

Chhattisgarh Sukma 5 members of a family killed on suspicion of witchcraft: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोना के शक में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से सभी की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि इस गांव में रहने वाले कुछ लोगों को पारिवारिक नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का ही एक परिवार उन पर जादू-टोना कर रहा है।

जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या: छत्तीसगढ़ में एक बच्चे और उसके भाई-बहनों के सिर हथौड़े से कुचले, 5 आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया

कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान की वजह से परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के ही कुछ लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद एक-एक कर 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से पकड़ भी लिया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

दुर्ग रेंज पुलिस से CM साय नाराज: कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में बोले- हत्या, डकैती के केस नहीं सुलझा पा रही पुलिस, अवैध शराब की शिकायत पर SP जिम्मेदार होंगे

मृतकों के नाम

  1. मौसम कन्ना, उम्र 60 साल
  2. मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल
  3. मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना
  4. मौसम अरजो, उम्र 32 साल
  5. करका लच्छी, उम्र 43 साल

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम

  1. सवलम कन्ना, उम्र 21 साल
  2. सवलम लच्छा
  3. कारम सत्यम, उम्र 35 साल
  4. कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल
  5. पोड़ियाम एंका

मुखबिर होने के शक में हत्या

सुकमा में ही नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक शिक्षाविद् की हत्या कर दी। नक्सलियों ने 25 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम डोडी अर्जुन है, उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप था।

मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र के गोंडपल्ली का है। हत्या के बाद शव को गांव के पास लाकर फेंक दिया गया। साथ ही पर्चा फेंककर परिजनों और ग्रामीणों को पुलिस को सूचना न देने की धमकी दी गई।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button