छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

2 महिला कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत: रायपुर के फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बाकी कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Chhattisgarh Raipur foam factory fire 2 female employees died:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में गद्दा बनाने वाली कंपनी फोम स्लीप प्रो में भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। शाम 4 बजे जब आग लगी तो कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 पुरुष कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन 2 महिला कर्मचारी आग में फंस गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था। फिलहाल 5 से 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

जान गंवाने वाली 2 महिलाओं के नाम

इस हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं सरोरा की रहने वाली थीं। इनमें से एक का नाम यमुना और दूसरी का नाम रामेश्वरी है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फोम फैक्ट्री में आग लगते ही आग की लपटें तेजी से चारों तरफ फैल गईं। इस दौरान यहां काम कर रहे मजदूरों ने पहले तो इसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन फोम और इसे चिपकाने के लिए इस्तेमाल किए गए केमिकल की वजह से आग भड़क गई।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button