छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला: जंगल में ले जाकर सेक्स किया, फिर चुनरी से गला घोंटकर लगा दी फांसी, गूगल में सर्च किया मारने और बचने का शातिर तरीका

Kondagaon – Boyfriend killed girlfriend after searching on Google: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़के की शादी कहीं और तय हो गई थी और लड़की उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। ऐसे में लड़के ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। कैसे मारें और कैसे बचें, इसके बारे में गूगल पर सर्च किया। पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिता ने 16 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटी कुरलुबहार गयी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसके सहेलियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन वह नहीं मिली।

लटका हुआ शव मिला

इसी बीच पता चला कि 18 फरवरी को बेटी का लटकता शव मिला था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई।

प्रेमी की शादी ओडिशा में हुई थी

तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुरलुबहार निवासी लखीचंद मरकाम (24) को हिरासत में लिया। आरोपी ने बताया कि उसका अप्रैल 2023 से लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। शादी का वादा कर वह शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी ओडिशा में होने के कारण उसकी प्रेमिका भी उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।

प्रेमिका की हत्या की साजिश

इससे वह नाराज हो गया और उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। 16 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे उसने अपने मोबाइल से एक व्यक्ति को मारने की दवा टाइप की और जानकारी ली। हत्या से बचने का रास्ता भी मिल गया। लड़की अपनी सहेली की शादी में आई थी, जहां से रात 10 बजे अपने चचेरे भाई के साथ गांव लौटी।

चुनरी से गला घोंटकर हत्या

प्रेमी ने बताया कि उसका भाई शादी में वापस चला गया, लेकिन वह अपने घर नहीं गयी। आरोपी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी लखीचंद बालिका को बाइक पर बैठाकर भुसरकाली जंगल में ले गया। वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए और उसी की चुनरी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ पर लटका दिया।

कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक भी जब्त कर ली गयी है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button