जुर्मट्रेंडिंगदेश - विदेशस्लाइडर

दुल्हन की मौत, दूल्हा जख्मी: शादी के बाद लौट रही बाराती कार तेज रफ्तार डंपर से टकराई, मौतम में बदली खुशियां

Bride dies before reaching in-laws house in Rajasthan: राजस्थान के सीकर जिले में फतेहपुर के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे, जो हरियाणा के सिरसा से लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे। इस हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बारात दुल्हन को लेकर लौट रही थी

जानकारी के अनुसार, सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित बटनाऊ गांव निवासी रघुवीर जाट के बेटे नरेंद्र जाट की 6 फरवरी की रात को शादी थी। बारात बटरानौ से हरियाणा के सिरसा तक गई थी। रात को शादी समारोह के बाद सुबह दूल्हा-दुल्हन सिरसा से लक्ष्मणगढ़ के बटनाऊ लौट रहे थे। गांव पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले ही भीषण हादसा हो गया।

दोनों परिवारों में मचा हाहाकार

इस दर्दनाक हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। दूल्हा-दुल्हन को खून से लथपथ देख परिजन बदहवास हो गए। परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस हादसे को देखकर ग्रामीण भी सन्न रह गए। मृतक दुल्हन का नाम खुशबू उर्फ रेखा है। वह सिरसा के पास ताजिया खेड़ा गांव की रहने वाली थी।

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा

बता दें कि कुछ दिन पहले भी सीकर जिले में एक हादसा हुआ था। लोसल थाना इलाके में एक शादी से पहले दुल्हन के सगे भाई और उसके तीन छोटे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इनमें से दो युवक लड़की की मौसी और मामा के बेटे थे। इस हादसे के बाद शादी टल गई और परिवार समेत पूरा गांव शोक में डूब गया।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button