: पति चाहता था BJP नेत्री करे हनीट्रैप का काम: अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे
महाराष्ट्र पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अमित साहू अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी नेता को ब्लैकमेल करता था. आरोपी अमित ने धोखे से सना खान की कुछ अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर ली थीं. इन फोटो को दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था.
आरोपी पति ने सना से पैसे भी ऐंठे थे
महाराष्ट्र पुलिस लगातार बीजेपी नेता सना खान के शव की तलाश कर रही है. अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, आरोपी अमित साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखे से सना खान की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो ले ली थीं और इन तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. इतना ही नहीं आरोपी अमित साहू ने सना खान से पैसे भी वसूले. महाराष्ट्र पुलिस ने इस पूरे मामले में नागपुर और जबलपुर के कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
बीजेपी नेत्री की हत्या: नदी में फेंका शव, पति ने कबूला, लेकिन नहीं मिली लाश, चार महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
इन धाराओं को आगे बढ़ाया गया
रविवार, 20 अगस्त को महाराष्ट्र पुलिस ने बीजेपी नेता सना खान की हत्या के मामले में आरोपी अमित साहू और उसके साथियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की. नागपुर मनकापुर पुलिस ने अमित साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 287/ 2023 के तहत धारा 384, 386, 389, 120बी, 354, 34, भादवि 66(ई) 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपी अमित साहू बीजेपी नेता सना खान के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और पैसों की मांग कर रहा है. यही वजह है कि सना खान उनसे परेशान होकर इस पूरे मामले पर बात करने के लिए 2 अगस्त को जबलपुर गईं थीं.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन