जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

डिंडौरी में काल बनी रफ्तार: हाई स्पीट ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, कई जख्मी

गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला मौत हो गई है। जबकि कई लोग जख्मी है। पुलिस ने महिला की शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भोंदू टोला चैराहा के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, 20 फरवरी को ग्राम खिरसारी से डिंडौरी की तरफ आते समय यह हादसा हुआ है। ग्राम खिरसारी निवासी जानकी बाई पति मदन सिंह मरावी (50 वर्ष) के साथ ऑटो में दो अन्य लोग बैठकर डिंडौरी आ रहे थे। जैसे ही डिंडौरी के भोंदू टोला के पहले कुआं के पास पहुंचे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कई लोग घायल हो गए। महिला जानकी बाई को गंभीर चोटें आई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच के जुट गई है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button