जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

पुष्पराजगढ़ में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिंड़त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोहका से बेल डोंगरी के बीच तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हुई है। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हुई है, जबकि बीजापुरी निवासी युवक तारकेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल है। जिसे गंभीर हालत में राजेंद्र ग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button