
Chhattisgarh Surajpur live-in relationship woman skeleton: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 11 महीने से लापता पंडो जनजाति की युवती का कंकाल सोनगरा के जंगल में मिला है। युवती अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रेमी ने ही अवैध संबंध के शक में युवती की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया। युवती का पिता भी छह महीने से संदिग्ध तरीके से लापता है, जिसका पता नहीं चल सका है। घटना खड़गवां चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के झिंगादोहर निवासी विशेष संरक्षित जनजाति की युवती सीमा पंडो जनवरी 2024 में रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। वह चंद्रिका पंडो के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। सीमा के पिता सोहरलाल पंडो भी करीब 6 महीने पहले लापता हो गए और वापस नहीं लौटे।
बेटी के बाद पिता भी लापता
सीमा पंडो की मां इंद्रमणि पंडो ने बताया कि बेटी के लापता होने की सूचना सबसे पहले खड़गवां पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में जब पिता सोहरलाल पंडो भी लापता हो गया तो इसकी सूचना खड़गवां पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस ने कब्र खोदी
पुलिस ने सीमा पंडो के प्रेमी चंद्रिका राजवाड़े को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो चंद्रिका राजवाड़े ने बताया कि उसने सीमा पंडो की हत्या कर शव को सोनगरा जंगल में झांपी नाला के पास दफना दिया है।
प्रतापपुर एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, चौकी प्रभारी खड़गवां योगेंद्र जायसवाल की टीम ने नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े, फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में सोनगरा में कब्र खोदी और सीमा पंडो का कंकाल बरामद किया।
कब्र से सीमा पंडो के सिर की हड्डियां और अन्य अंग मिले हैं। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर लिया है। जरूरत पड़ने पर कंकाल का डीएनए कराया जाएगा।
अवैध संबंध के शक में हत्या
सीमा पंडो के प्रेमी चंद्रिका राजवाड़े ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सीमा के अन्य युवकों से अवैध संबंध थे। इसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने सीमा पंडो की हत्या की योजना बनाई। उसने सोनगरा के जंगल में चार फीट का गड्ढा खोदा।
घटना वाले दिन वह सीमा पंडो को उसके घर से घसीटकर घटनास्थल पर ले गया और उसकी हत्या कर शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लापता पिता का सुराग नहीं
घटना की जानकारी मिलने के बाद इंद्रमणि पंडो का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस लापता सोहरलाल पंडो की तलाश कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS