पति ने कुल्हाड़ी से काटी पत्नी की गर्दन: कैरेक्टर पर करता था शक, आंगन में फेंका लहूलुहान शव
Madhya Pradesh Rajgarh husband kills wife: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के माधोपुरा गांव में सोमवार को पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खून से लथपथ शव को आंगन में छोड़कर फरार हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या की है। मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के गढ़ोपुरा गांव का है।
धीरप सौंधिया (50) ने अपनी पत्नी लीलाबाई (45) की हत्या कर दी है। ब्यावरा एसडीओपी नेहा गौर ने बताया कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ब्यावरा भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ नई धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।
पत्नी की चरित्र पर करता था संदेह
एसडीओपी ने बताया कि धीरप अपनी पत्नी लीलाबाई के चरित्र पर संदेह करता था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि चरित्र पर संदेह के चलते पिछले दो साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कई बार विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पिछले 8 दिनों से दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था।
नक्सलियों ने युवक की गला रेतकर की हत्या: पुलिस मुखबिरी का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
काट दिया गला
सोमवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि धीरप अपनी पत्नी की हत्या कर देगा। सुबह से दोपहर तक घर से आवाजें आती रहीं। इसके बाद अचानक सन्नाटा छा गया। कुछ देर बाद लोगों ने पति को बाहर आते देखा। उसके जाने के बाद जब वे घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ आंगन में पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
माधोपुरा गांव में रहने वाले धीरप सौंधिया किसान हैं। वह अपनी पत्नी लीलाबाई और दो बेटों संदीप और श्याम के साथ गांव में रहते हैं। संदीप की शादी कुछ साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले संदीप की पत्नी प्रसव के लिए अपने मायके गई हुई थी।
बेटे भैंस के लिए चारा लेने गए थे, इसी बीच उसने पत्नी की हत्या कर दी
सोमवार को रोजाना की तरह सुबह उठते ही धीरप और उसकी पत्नी लीलाबाई में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लीलाबाई और धीरप के दो बेटे संदीप (24) और श्याम (20) भैंस के लिए चारा लेने चले गए। इस दौरान धीरप ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब संदीप और श्याम घर लौटे तो घर के आंगन में लीलाबाई का शव खून से लथपथ पड़ा था।
India’s Best Sex Tablets: Names, Prices, Uses, Benefits and Side Effects
Indian Girl Bra Hot Sexy Video: रेड साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में भाभी का जलवा, उछल-उछलकर लगा रही ठुमके
Gungun Gupta Sexy Video: देसी गर्ल गुनगुन गुप्ता का वीडियो लीक, Instagram पर फिर मचा बवाल
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS