BJP में कहीं खुशी कहीं गम: अनूपपुर महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी की लिस्ट जारी, पूर्णिमा सिंह और वंदना मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, जानिए किसे मिली कौन सी कमान
हीरा सिंह श्याम ने जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा को दी शुभकामनाएं

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला कार्यकरणी की लिस्ट घोषित कर दी गई है, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहू लाल सिंह और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम के निर्देशानुसार जारी किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों की सूची जारी की गई है. इस सूची से कई जगह निराशा है, तो कई जगह खुशी के लड्डू बांटे जा रहे हैं. कइयों का इस लिस्ट से दिल भी टूटा है.
सूची के आधार पर जिला उपाध्यक्ष में अमरकंटक से वंदना मिश्रा, कोतमा से छाया सोनी, बिजुरी से पूर्णिमा सिंह औऱ निगवानी से ज्योति सोनी को कमान सौंपी गई है. इस लिस्ट के बाद जनप्रतिनिधियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. सब एक दूसरे को फोन कॉल कर खुशियां बाट रहे हैं, तो वहीं कई लोगों में निराशा की भी खबर है.
इसी बीच महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मी खरे ने पूर्णिमा सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गयाबोध मिश्रा, जिलाउपाध्यक्ष राजू जैसवाल, जिला महामंत्री जीतेंद्र सोनी, बिजुरी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा, मधु सिंह, रेखा केवट,अर्चना मिश्रा, निखिल सैनी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है.
इसके साथ ही पुष्पराजढ़ के युवा नेता, बीजेपी जिला महामंत्री और जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अमरकंटक निवासी वंदना मिश्रा को बधाई दी है. हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पार्टी ने इनको जिम्मेदारी सौंपी है, वे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी. पार्टी के लिए मुखर होकर काम करेंगी.
MP ELECTION BREAKING: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?
इस सूची को जनपद चुनाव से पहले जारी होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अभी हाल ही में चुनाव भी हैं, जिससे कई लोगों में मनमुटाव औऱ पार्टी में खलल को लेकर भी यह लिस्ट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ताकि लोगों में पार्टी को लेकर बिखराव नजर न आए. फिर भी कई जगह से कुछ लोगों में निराश होने की भी खबरें मिल रही है.
देखिए लिस्ट
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS