मिसाइल की रफ्तार से पृथ्वी के करीब आ रहा Asteroid, आज होगा आमना-सामना!

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज यानी 18 नवंबर को यह एस्टरॉयड पृथ्वी के नजदीक आएगा। तब दोनों के बीच की दूरी 31 लाख किलोमीटर रह जाएगी। एस्टरॉयड का आकार 76 फुट है और यह 13345 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से यात्रा कर रहा है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि एस्टरॉयड किसी मिसाइल की रफ्तार से हमारे नजदीक आ रहा है।
ऐसे एस्टरॉयड जो हमारे ग्रह में 80 लाख किलोमीटर तक अंदर आ जाते हैं, उन्हें संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा जाता है। Asteroid 2022 VM2 भी इसी कैटिगरी में शामिल है, क्योंकि यह 31 लाख किलोमीटर की नजदीकी दूरी से हमारे ग्रह को पास करेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस एस्टरॉयड की वजह से ग्रह को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसे तब तक मॉनिटर किया जाता रहेगा, जब तक यह पृथ्वी से बहुत दूर नहीं चला जाता।
यह एस्टरॉयड ‘अपोलो समूह’ से संबंधित है। दिलचस्प है कि इसे पिछले महीने ही खोजा गया है। Asteroid 2022 VM2 को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 552 दिन लगते हैं। इस दौरान इसके और सूर्य के बीच अधिकतम दूरी 24.4 करोड़ किलोमीटर होती है और निकटतम दूरी 15 करोड़ मिलियन रहती है। नासा अपने तमाम टेलिस्कोपों की मदद से एस्टरॉयड्स को ट्रैक करती है।
हाल में उसने DART मिशन का भी सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण भविष्य में पृथ्वी को एस्टरॉयड्स के संभावित हमले से बचा सकता है। एस्टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं, उसी तरह एस्टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्टरॉयड का पता लगा चुके हैं।