
Muneshwar Kumar | Navbharat Times | Updated: Dec 6, 2022, 4:36 PM
Soumya Chourasia In ED Courts: छत्तीसगढ़ सीएम सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया ईडी की गिरफ्त में है। चार दिन की रिमांड अवधि पूरी हो गई है। इसके बाद ईडी कोर्ड में पेशी हुई है।

तेजी से चलते आईं सौम्या चौरसिया

उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ में सियासी खलबली है। वहीं, विपक्ष हमलावर है। सीएम भूपेश बघेल सौम्या चौरसिया के मुद्दे पर केंद्र से दो-दो हाथ को तैयार हैं। ईडी ने कोर्ट से सौम्या चौरसिया की रिमांड बढ़ाने की मांग की है। छत्तीसगढ़ की पावरफुल अफसरों में शुमार सौम्या तेजी से चलते हुए ईडी कोर्ट में आई है।
झुकी हुई थीं नजरें

छत्तीसगढ़ के पॉवर कॉरिडोर में सौम्या चौरसिया का नामा जाना पहचाना है। एक साल के अंदर तीसरी बार सौम्या के घर पर छापेमारी हुई है। अब वह ईडी के शिकंजे में हैं। सौम्या जब कोर्ट में पेशी के लिए आईं तो रौब नहीं दिख रहा था। झुकी हुई नजरों के साथ वह बढ़ती जा रही थीं। इस बीच पत्रकारों ने सवाल किया तो उसका भी जवाब नहीं दिया था।
ईडी के अफसरों और सुरक्षाकर्मियों का घेरा

सौम्या चौरसिया जब कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची तो ईडी और सुरक्षाकर्मियों का जबरदस्त सुरक्षा घेरा था। मुंह पर मास्क लगाईं सौम्या चौरसिया ईडी के निर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ रही थीं। लिफ्ट के पास पहुंची तो वकील से कुछ बात की। इसके बाद सीढ़ी के रास्ते कोर्ट रूम में गई।
सबसे पावरफुल अफसर हैं सौम्या

छत्तीसगढ़ की राजनीति में कथित रूप से यह कहा जाता है कि सौम्या चौरसिया सबसे पावरफुल अधिकारी है। गिरफ्तारी के चार दिन बाद ही सौम्या के अंदाल बदल गए हैं। अब वह तेवर नहीं दिख रहे थे। सूत्रों के अनुसार ईडी के सौम्या चौरसिया के खिलाफ कई सुराग हाथ लगे हैं। उन सबूतों के आधार पर ही गिरफ्तारी हुई है।
छत्तीसगढ़ में सियासी हॉट केक बनी सौम्या

हालांकि सौम्या की गिरफ्तारी पर बीजेपी के नेता भी सधे हुए अंदाज में बोल रहे हैं। बीते कुछ सालों की बात करें तो वह हमेशा चर्चा में रही है। आयकर विभाग से लेकर ईडी तक की छापेमारी भिलाई स्थित घर पर हुई है। कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने गिरफ्तारी से पहले कहा था कि आईटी के अफसर हमें सौम्या का नाम लेने को कह रहे हैं। सौम्या से पहले ईडी ने एक आईएएस अफसर को भी गिरफ्तार किया है।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप