जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

शहडोल के दो कर्मचारी समेत 5 की मौत: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे सभी

शहड़ोल/उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में शहडोल खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे।

यह पूरी घटना जिले के पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई।

शहडोल के हैं सभी मृतक

मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है। घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे

यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Advertisements
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: