America में India के 7 लाख अवैध प्रवासी ? 487 और अवैध प्रवासियों को भारत भेजेगा, सरकार को 298 की जानकारी, लोगों को खतरनाक जेल में डाल रहे Trump
![America में India के 7 लाख अवैध प्रवासी ? 487 और अवैध प्रवासियों को भारत भेजेगा, सरकार को 298 की जानकारी, लोगों को खतरनाक जेल में डाल रहे Trump America में India के 7 लाख अवैध प्रवासी ? 487 और अवैध प्रवासियों को भारत भेजेगा, सरकार को 298 की जानकारी, लोगों को खतरनाक जेल में डाल रहे Trump](https://i0.wp.com/mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2025/02/America-Indian-Majdoor.jpg?fit=1200%2C720&ssl=1)
US Detention Center Illegal Indian Immigrants Location Tracking: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने भारत भेजे जाने वाले 487 अवैध प्रवासियों की पहचान की है। इनमें से 298 लोगों के बारे में जानकारी दे दी गई है। इससे पहले 4 फरवरी को 104 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा गया था।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भविष्य में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारतीयों को भेजते समय किसी तरह की बदसलूकी न हो। अगर ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में आता है तो हम इसे अमेरिका के समक्ष उठाएंगे।
मिसरी ने कहा कि 4 फरवरी को भारतीयों को भारत भेजते समय उनके साथ हुई बदसलूकी का मुद्दा अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को गुमराह कर उन्हें अवैध तरीके से अमेरिका भेजना कैंसर जैसी बीमारी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।
विदेश सचिव ने कहा कि निर्वासन कोई नई बात नहीं है। विदेश मंत्री ने 6 फरवरी को इस संबंध में संसद में बयान भी दिया था। दुनिया का कोई भी देश अगर अपने नागरिकों को वापस स्वीकार करना चाहता है तो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी वापस आ रहा है वह उसका नागरिक है, क्योंकि इसके साथ सुरक्षा के मुद्दे जुड़े होते हैं।
जंजीरों से हाथ-पैर बांधकर विमान में चढ़ाए गए थे भारतीय
अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का सी-17 विमान 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। इन लोगों के पैरों में बेड़ियां बंधी हुई थीं, वहीं इनके हाथ भी जंजीरों से बंधे हुए थे।
यूएस बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक्स ने अपने एक्स हैंडल पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीयों के हाथ-पैरों में बेड़ियां साफ देखी जा सकती हैं।
दावा- अमेरिका में 7.25 लाख अवैध अप्रवासी
प्यू रिसर्च के मुताबिक, अमेरिका में 7 लाख 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी रहते हैं। इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने नवंबर 2024 में कहा था कि अब तक बिना वैध दस्तावेजों वाले 20,407 भारतीयों की पहचान की गई है।
इनमें से 2,467 भारतीय इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) के डिटेंशन सेंटर में कैद थे। इनमें से 104 को हाल ही में भारत वापस भेजा गया। इसके अलावा 17,940 भारतीय ऐसे हैं जिन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उनके पैरों में डिजिटल ट्रैकर (एंकल मॉनिटर) लगे हैं। ICE चौबीसों घंटे उनकी लोकेशन ट्रैक करता है।
अमेरिकी डिटेंशन सेंटर में क्षमता से ज्यादा लोग
US Detention Center Illegal Indian Immigrants Location Tracking: अमेरिकी डिटेंशन सेंटर पर एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। ICE ने कहा कि उनके डिटेंशन सेंटर में क्षमता से 109% ज्यादा लोग हैं।
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक डिटेंशन सेंटर की कुल क्षमता 38,521 बेड की है। फिलहाल इन सेंटर में 42 हजार अवैध अप्रवासी हैं। इनमें से आधे मैक्सिकन बॉर्डर पर गिरफ्तार किए गए थे।
ट्रंप अप्रवासियों को दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में भेज रहे हैं
US Detention Center Illegal Indian Immigrants Location Tracking: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे के मुताबिक अमेरिकी सरकार ने अवैध अप्रवासी अपराधियों को पूर्वी क्यूबा के ग्वांतानामो बे में बनी जेल में भेजना शुरू कर दिया है। 10 अपराधियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान 4 जनवरी को यहां पहुंचा।
US Detention Center Illegal Indian Immigrants Location Tracking: अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता ट्रिसिया मैकलॉघलिन के मुताबिक, ये सभी अपराधी हैं। इन पर जघन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
US Detention Center Illegal Indian Immigrants Location Tracking: ग्वांतानामो बे अमेरिकी नौसेना का बेस है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां 30 हजार अप्रवासियों को रखने का आदेश दिया है। इस जेल को दुनिया की सबसे खतरनाक जेल माना जाता है। यहां से अमानवीय यातनाओं की खबरें आती रही हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS