वीडियो

Pushpa 2: भारत और रूस में एक ही साथ रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 पढ़ें डिटेल्स

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इन दिनों पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा फिल्म का रूस में जोरों-शोरो से प्रमोशन चल रहा है। रूस में 8 दिसंबर को इसका प्रीमियर होने वाला है। इसी बीच सुकुमार की फिल्म पुष्पा के सीक्वल को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही है। इस फिल्म के सीक्वल का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मेकर्स की ओर से फिल्म के सीक्वल के प्री-प्रोडक्शन का काम काफी तेजी से चल रहा है। रूस से लौटने के बाद इस फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू होगी। पुष्पा 2 को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को भारत और रूस में एक साथ रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

भारत के साथ रूस में भी होगी रिलीज

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म के सीक्वल को रूस और भारत में रिलीज किया जाना है। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कुछ और देशों को भी शामिल किया जाए क्योंकि वे इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं। वहीं पुष्पा द राइज में फहद फासिल को भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि विजय सेतुपति भी अहम रोल में दिखाई दे सकते हैं। पुष्पा का पार्ट 1 रशियन ऑडियंस के सामने जल्दी ही पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रूस से लौटते ही रश्मिका और अल्लू अर्जुन इसके सीक्वल की शूटिंग शुरू कर देंगे।

जल्द ही शुरू होगी पुष्पा 2 की शूटिंग

पुष्पा 2 के मेकर्स भारत और रूस में एक साथ फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पुष्पा द राइज में कई लोगों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। अब पुष्पा द रूल में कई नए चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। वहीं पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन भी काफी एक्साइटेड हैं। अल्लू अर्जुन का कहना है कि उन्हें विश्वास है, पार्ट 2 में वे ऑडियंस बहुत कुछ देने वाले हैं। सभी कलाकार अपना बेस्ट देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुष्पा की प्री प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। बहुत जल्द ही लोगों को सिल्वर स्क्रीन पर पुष्पा 2 का जलवा दिखाने के लिए काफी तैयारियां की जा रही है।

Posted By: Ekta Sharma

 

Source link

Show More
Back to top button