वीडियो

December OTT Release: दिसंबर के पहले वीक में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज जानिए कब और कहां देख पाएंगे

Publish Date: | Mon, 28 Nov 2022 01:41 PM (IST)

December OTT Release: फिल्म इंडस्ट्री दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखती है। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं वरुण धवन की भेड़िया फिल्म भी दर्शकों को पसंद आ रही है। वहीं दिसंबर के फर्स्ट वीक में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें फैंटेसी, हाॅरर और एडवेंचर से लेकर थ्रिलर तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। ये सिनेमाघरों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आएंगी। आइए जानते हैं कि दिसंबर के फर्स्ट वीक में कौनसी फिल्में नेटफ्लिक्स, जी5 और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

फ्रेडी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 इस साल की ब्लॉकबस्टर मूवी रही है। अब कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फ्रेडी के ट्रेलर में कार्तिक को मिस्टीरियस लुक में देखा गया है। जिसके बाद से ही फैंस को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। कार्तिक की ये फिल्म 2 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

इंडिया लॉकडाउन

जी5 की ओरिजिनल फिल्म इंडिया लॉकडाउन कोविड महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन की भयावहता को दर्शाती है। इस फिल्म को मधुर भंडारकर द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इसमें प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु प्रसाद, अहाना कुमरा, साईं तमणकर और प्रकाश बेलावाड़ी मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म 2 दिसंबर को जी5 पर स्टार्ट होगी।

हिट द सेकेंड केस

हिट द सेकेंड केस में दिल्ली के केस से मिलती जुलती कहानी है। इस फिल्म में ठीक उसी अपराध को दर्शाया गया है। हिट 2 फिल्म में मेजर फेम अदिवी सेश नजर आ रहे हैं। फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर बताई जा रही है। फिल्म में अदिवी के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी लीड रोल में हैं।

ट्रोल

ट्रोल नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मॉन्स्टर फिल्म है। जिसमें इने मैरी विल्मन, किम फाल्क, मैड्स सोजोर्ड पेटसर्न, गार्ट बी ईड्सवाॅल्ड और पाल एंडर्स अहम रोल प्ले कर रहे हैं। यह रोर उथुग द्वारा निर्देशित और एस्पेन हॉर्न और क्रिस्टियन स्ट्रेंज सिंकरुड द्वारा निर्मित है। इसे नॉर्वे में फिल्माया गया है। यह 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर की जाएगी।

वॉरियर्स ऑफ फ्यूचर

चीनी फिल्म वॉरियर्स ऑफ फ्यूचर 2 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह 56 मिलियन डॉलर के बजट के साथ बनाई गई है। इसने कमर्शियली रूप से सफल फिल्म के रूप में ग्लोबली 111 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस फिल्म को न्यूकमर एनजी यूएन-फाई द्वारा निर्देशित किया गया है।

Posted By: Ekta Sharma

 

Source link

Show More
Back to top button