स्लाइडर

Jyotiraditya Scindia: शाही पोशाक में नजर आए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, देवघर में सपरिवार कुल देवताओं की पूजा की

ख़बर सुनें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विजयदशमी के पर्व पर राजशाही वेशभूषा में नजर आए। सालभर में एक दिन ग्वालियर के लोगों को केंद्रीय मंत्री का ये शाही अंदाज देखने को मिलता है। दशहरा के मौके पर ज्योतिरादित्य, सिंधिया राजवंश के पूजा स्थल देवघर पहुंचे और यहां अपने बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया के साथ राजशाही शस्त्रों का पूजन किया। अपने कुल देवताओं को नमन करते हुए उनकी पूजा अर्चना की। सिंधिया राज परिवार दशहरे का त्यौहार शाही अंदाज में धूमधाम के साथ मनाता है। इस दौरान शहनाई का वादन किया जाता है साथ ही ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज के दिन राज शाही पोशाक पहनकर सिंधिया राजवंश की परंपराओं का निर्वहन करते हैं। उनके साथ उनके बेटे महान आर्यमन सिंधिया भी राजशाही पोशाक में पूजा करने पहुंचते हैं। सिंधिया राजवंश के सभी सरदार सिंधिया का स्वागत करते हुए राजशाही शिंदेशाही पगड़ी में उनका स्वागत करते हैं। 

देशभर में प्रसिद्ध है ग्वालियर का दशहरा
ग्वालियर का दशहरा पूरे देश में विख्यात है। यहां कई वर्षों से दशहरे के दिन सिंधिया राजपरिवार पूजा अर्चना और देव स्थानों के दर्शन करता है, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के महाराज कहलाते हैं। इस नाते वह दशहरे पर ग्वालियर के महाराज बनकर राजवंश की परंपराओं को निभाते दिखाई देते हैं। राज शाही पोशाक में ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

विस्तार

Source link

Show More
Back to top button