स्लाइडर

Ujjain: रामकथा के अंतिम दिन कुमार विश्वास पढ़ा गए प्रेम का पाठ, कहा- 35 टुकड़ों में बरामद होना प्यार का अपमान

उज्जैन में कुमार विश्वास की रामकथा का गुरुवार को अंतिम दिन था।

उज्जैन में कुमार विश्वास की रामकथा का गुरुवार को अंतिम दिन था।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कुमार विश्वास की रामकथा का गुरुवार को अंतिम दिन था। उन्होंने इस दौरान प्रेम का पाठ भी पढ़ाया। कवि कुमार विश्वास ने प्रेम संबंधों और इनके चलते होने वाली हत्याओं को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि यह देश प्रेम का समर्थन करता है, हम प्रेम के खिलाफ नहीं बल्कि मर्यादा के समर्थन में है। 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव 2023 में 21 से 23 फरवरी को कवि डॉ. कुमार विश्वास की रामकथा का आयोजन किया गया। कथा के अंतिम दिन कुमार विश्वास ने कहा कि लड़के-लड़कियां प्रेम करें इसमे कोई गलत बात नहीं, लेकिन लड़कियां माता-पिता की बात का अनादर करें और 35 टुकड़ों में बरामद हों यह प्रेम का अपमान है। 

विश्वास ने कहा कि जो हमें सिखा रहे हैं कि हम प्रेम के विरोधी हैं। पश्चिम वालों यह देश प्रेम का समर्थन करता है। मेरे मदन मोहन कन्हैया का एक भी मंदिर ऐसा नहीं मिलेगा, जिस मंदिर में उनके पास राधा जी खड़ी ना हों। प्रेम के खिलाफ कौन है, हम मर्यादा के समर्थन में हैं। हम जलती हुई अग्नि के चारों ओर होने वाले सात फेरों के साथ सप्तपति के पवित्र बंधन के समर्थन में हैं।

 

Source link

Show More
Back to top button