मध्यप्रदेशवीडियोसियासतस्लाइडर

मंच पर आपस में भिड़ीं दो कांग्रेस नेत्री: पूर्व मंत्री बनाते रहे वीडियो, जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम में दिखी गुटबाजी

गणेश मरावी, डिंडोरी। मध्यप्रदेश में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। इसी बीच डिंडोरी में कांग्रेसियों में गुटबाजी देखने को मिली है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ की गई है। यह यात्रा जिले में प्रवेश कर जनपद पंचायत शहपुरा पहुंची, जहां पर जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम के दौरान दो स्थानीय कांग्रेस नेत्री आपस में भिड़ गई।

डिंडोरी में ओमकार के रास्ते डबल रोड़ा ! रूदेश और पंकज बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का चुनावी समीकरण, परस्ते-तेकाम बढ़ाएंगे मरकाम की मुश्किलें, बगावत से उड़ रही निर्दलीय हवा

बताया जा रहा है कि यह विवाद जमीनों की धोखाधड़ी से जुड़ा है। बीते दिनों दिव्यांग दंपत्ति ने जमीन को लेकर विधायक ओमकार मरकाम पर धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगा था। हालांकि विधायक ओमकार मरकाम ने प्रेसवार्ता कर आरोपों को निराधार बताया था।

इसी बात को लेकर दोनों आदिवासी कांग्रेस नेत्री चंद्रकला परस्ते और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोषी साहू के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई पर उतर गए।

कांग्रेस विधायक ने हड़पी 13 एकड़ जमीन: 13 लाख में सौदा, 1 लाख 10 हजार दिया, दिव्यांग दंपत्ति ने की थाने में शिकायत, आदिवासियों से धोखाधड़ी पर घिरे ओमकार मरकाम

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक ओमकार मरकाम भी मौजूद रहे, लेकिन विधायक ने विवाद को शांत कराने के बजाय वीडियो बनाते नजर आए।मरपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Advertisements
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: