छत्तीसगढ़स्लाइडर

Korba: इतवारी बाजार की समस्याओं से व्यापारी परेशान, 23 मार्च को करेंगे चक्काजाम

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरबा के इतवारी बाजार क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं मौजूद है। इसके कारण यहां की व्यापारिक गतिविधियां बेहद प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय व्यापारी संघ ने प्रशासन और नगर निगम को कई बार इसकी जानकारी दी और शिकातय भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब 23 मार्च को व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करना तय किया है। व्यपारियों के इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों का भी सहयोग है। 

नगर के सबसे पुराने बाजार में इतवारी क्षेत्र भी शामिल है। रविवार और गुरुवार को यहां सप्ताहिक बाजार लगता है। व्यापारियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने पिछले सालों में यहां चबूतरे और छायादार शेड तैयार कराए, लेकिन शॉपिंग कांपलेक्स से लेकर आंतरिक मार्ग बदहाली का शिकार हैं। कई कारणों से लोगों की पहुंच मार्केट में नहीं हो पा रही है । इसके चलते मुख्य मार्ग पर संचालित होने वाली दुकानों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इतवारी बाजार व्यपारी संघ के कोषाध्यक्ष पिंटू अग्रवाल ने बताया कि काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक व्यवसायियों की मांग पूरी नहीं हो सकी है। बताया गया कि पिछले सालों में क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए यथासंभव काम किया गया,  लेकिन फिर परेशानियां बढ़ती गईं। पूर्व पाषर्द शिव अग्रवाल ने बताया ने बताया कि जब पार्षद थे, तब से व्यापारियों की मांग को रखते आ रहे हैं, लेकिन निगम ने ध्यान नहीं दिया।

Source link

Show More
Back to top button