Bandhavgarh Tiger Reserve: डॉटी पर फिदा हुए पर्यटक, मगधी जोन में बाघिन का दीदार कर बनाया वीडियो
![Bandhavgarh Tiger Reserve: डॉटी पर फिदा हुए पर्यटक, मगधी जोन में बाघिन का दीदार कर बनाया वीडियो Bandhavgarh Tiger Reserve: डॉटी पर फिदा हुए पर्यटक, मगधी जोन में बाघिन का दीदार कर बनाया वीडियो](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/02/13/750x506/bghana-data-na-maha-parayataka-ka-mana_1676290178.jpeg?fit=%2C&ssl=1)
![Bandhavgarh Tiger Reserve: डॉटी पर फिदा हुए पर्यटक, मगधी जोन में बाघिन का दीदार कर बनाया वीडियो बाघिन डॉटी ने मोहा पर्यटकों का मन](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/02/13/750x506/bghana-data-na-maha-parayataka-ka-mana_1676290178.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
बाघिन डॉटी ने मोहा पर्यटकों का मन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां पर्यटकों को एक बार फिर से डॉटी बाघिन दिखाई दी, जिसका पर्यटकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
डॉटी की अदाओं ने पर्यटकों का मन मोह लिया है, उसे देखने के लिए सैलानी लगातार आ रहे हैं। डॉटी एक बाघिन है और वह आसानी से पर्यटकों को दिखाई देती है।
डॉटी पर फिदा हुए पर्यटक, मगधी जोन में बाघिन का दीदार कर बनाया वीडियो pic.twitter.com/TG802c75zj
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 13, 2023
बता दें, उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए सुरक्षित स्थान माना जा रहा है। यहां पर्यटक भी भारी संख्या में आते हैं। यहां बाघों को देखने के लिए एक सुंदर माहौल दिखाई देता है।