छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

एक दुल्हन के 13 दूल्हों की कहानी: शादी करती और बिना सुहागरात मनाए भाग जाती, सोने के जेवर की थी दीवानी, जानिए पूरी कहानी ?

Story of 13 grooms of looteri dulhan in UP: यूपी में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन के कारनामे सामने आए हैं। इस बार शिकार एक-दो नहीं बल्कि 13 युवक हैं। पुलिस की मानें तो इस दुल्हन ने 13 दूल्हों से शादी कर उन्हें ठगा है। अब ये सभी 13 युवक उस दिन को कोस रहे हैं, जब उनकी शादी उससे तय हुई थी।

Story of 13 grooms of looteri dulhan in UP: दुल्हन ने यह काम अकेले नहीं बल्कि 4 अन्य लोगों के गिरोह के साथ मिलकर किया। गिरोह का हर सदस्य रिश्ता तय करने से लेकर शादी करवाने तक की सारी जिम्मेदारी निभाता था। दुल्हन ने आखिरी काम यह किया कि कीमती जेवर और नकदी लेकर भाग गई।

दुल्हन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Story of 13 grooms of looteri dulhan in UP: हरदोई कोतवाली पुलिस के मुताबिक, तीन महिलाओं पूजा उर्फ ​​सोनम, आशा उर्फ ​​गुड्डी और सुनीता को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि पूजा दूल्हों को ठगती थी।

अब तक वह 13 युवकों को अपना शिकार बना चुकी है। इनके पास से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, एक नथनी और 2750 रुपये नकद बरामद हुए हैं। हरदोई में भी एक युवक बना शिकार पुलिस के मुताबिक मामला 23 जनवरी 2025 का है। नीरज गुप्ता नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Story of 13 grooms of looteri dulhan in UP: शिकायत में कहा गया था कि प्रमोद नाम का व्यक्ति उसे अपनी पोती पूजा की शादी कराने के बहाने हरदोई रजिस्ट्रार ऑफिस ले गया। वहां शादी के कागजात बनवाए गए। नीरज ने नकदी और जेवर पूजा को सौंप दिए।

Story of 13 grooms of looteri dulhan in UP: नीरज का आरोप है कि इसके बाद पूजा और प्रमोद इसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूजा के साथ दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

अविवाहित युवकों को बनाते थे अपना शिकार

Story of 13 grooms of looteri dulhan in UP: सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक गिरोह में तीन महिलाएं और प्रमोद शामिल हैं। इसमें प्रमोद का काम रिश्ता तय कराना और दूसरी महिला सुनीता और आशा का काम शादी कराना था। वहीं दुल्हन बनने वाली पूजा पैसे और नकदी लेकर फरार हो जाती थी।

Story of 13 grooms of looteri dulhan in UP: पूछताछ में कई अन्य युवकों से शादी की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी ठगी की है। यह गिरोह आस-पास के जिलों में कई युवकों को अपना शिकार बना चुका है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button