
State President of Gariaband Women’s Cell Vibha Awasthi: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह ग्राम पहुंची विभा अवस्थी का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि बड़े-बुजुर्गों और पुरखों का आशीर्वाद लेने आई हूँ। संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे सभी के आशीर्वाद और स्नेह से पूर्ण करूंगी।
भाजपा परिवार जैसा संगठन : विभा अवस्थी
देवभोग पहुंचने पर भाजपा और झाखरपारा मंडल के अलावा नगर पंचायत देवभोग की महिला पार्षदों ने नगर में जगह-जगह स्वागत किया। झराबहाल से लेकर विश्रामगृह तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मंजू नायक समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विश्रामगृह में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भागीरथी मांझी, चंद्र शेखर सोनवानी, मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, भगवानों बेहरा और भाजयूमो जिला अध्यक्ष माखन कश्यप सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए विभा अवस्थी ने कहा-
“भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मजबूत परिवार है। इस परिवार की मजबूती के लिए हम सब संकल्पित हैं। मैं भी इसी क्षेत्र की बहु हूँ और संगठन ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। आप सभी की मदद से ही इसका निर्वहन संभव होगा।”
उन्होंने देवभोग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं की पहचान दिल्ली तक है और विषम परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम रही है।

32 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत की महिला नेत्री अनिता उपाध्याय के नेतृत्व में नगर की 32 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया।
भाजपा नेत्री शीतला पांडेय, योगनिता मांझी और प्रतीभा पांडेय ने कहा कि पहली बार संगठन ने क्षेत्र की बहु को शीर्ष नेतृत्व का दायित्व दिया है। इससे जिले में महिला संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले दिनों में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाजपा से जुड़ेंगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS