
Sex racket: स्पा सेंटरों और कैफे में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस ने एक कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही वहां मौजूद चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूरा मामला यूपी के मेरठ के सिविल लाइन इलाके का है। ईव्स चौराहे के पास फेस्टा हाउस कैफे में सेक्स रैकेट चलने की सूचना स्थानीय लोगों ने कई बार थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एरिया पार्षद उत्तम सैनी से की।
पार्षद ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ कैफे पहुंचकर हंगामा किया। कैफे पर पहुंचे स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैफे संचालक ने एक विशेष संप्रदाय के युवक को कैफे का मैनेजर बना दिया है। मैनेजर कैफे में सेक्स रैकेट चला रहा था। कैफे में काफी समय से आपत्तिजनक गतिविधियां की जा रही थीं।
वहां के पार्षद उत्तम सैनी के मुताबिक, कैफे के अंदर कम उम्र की लड़कियां स्कूल ड्रेस में आपत्तिजनक हालत में पाई गईं और कैफे में बने गुप्त केबिन में आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने एक युवक और युवती समेत कैफे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पार्षद और आसपास के लोगों ने कैफे पर पुलिस के संरक्षण में गलत गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक