छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्लाइडर

रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल बने: चीफ जस्टिस ने राजभवन में दिलाई शपथ, जानिए कौन हैं डेका ?

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका ने राजभवन में 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ से पहले रमेन डेका ने आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर में पूजा-पाठ की।

इससे पहले मंगलवार को एयरपोर्ट पर डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के मामले में तेजी से उभर रहा है। हम यहां विकास को नए आयाम देने का काम करेंगे। हम केंद्र और राज्य के बीच सूत्रधार की भूमिका निभाएंगे, ताकि राज्य का तेजी से विकास हो।

कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका ?

नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वह असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह असम भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button