छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 2.83 करोड़ की ठगी: दिल्ली पुलिस अफसर बनकर दी मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी, किश्तों में ट्रांसफर किए पैसे

Raipur woman digitally arrested duped of Rs 2.83 crore: राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने एक महिला को “डिजिटल अरेस्ट” कर 2.83 करोड़ रुपए की बड़ी ठगी को अंजाम दे दिया। ठग ने खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताया और महिला को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। डर के मारे महिला ने 2 महीने के भीतर कई किस्तों में ठग के बताए खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया।

VVIP कॉल बना महिला की परेशानी की शुरुआत

मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महिला को एक दिन वीडियो कॉल आया जिसमें ठग ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उसने महिला से कहा कि उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इससे बचने के लिए जांच में सहयोग करना होगा।

डिजिटल अरेस्ट में रखकर की गई ठगी

महिला को वीडियो कॉल पर घंटों बैठाए रखा गया और उसे बताया गया कि अब से वह “डिजिटल अरेस्ट” में है। किसी को जानकारी देने या कॉल काटने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई। इसके बाद महिला से कहा गया कि जांच पूरी होने तक उसे अपना पैसा “सुरक्षित अकाउंट” में ट्रांसफर करना होगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर गैंग का मामला हो सकता है। खातों और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। फिलहाल ठगों का सुराग नहीं लग पाया है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button