छत्तीसगढ़स्लाइडर

Raipur: विस चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 7 मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने समस्त मोर्चा कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने विजय पथ पर तेज गति से निकल पड़ने का आव्हान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुराक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं।  महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है।

Source link

Show More
Back to top button