छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगनई दिल्लीस्लाइडर

Bastar Olympics के मुरीद हुए PM MODI: Man Ki Bat में सराहा, कहा- जहां नक्सल हिंसा रही, वहां नई क्रांति का जन्म

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में बस्तर ओलंपिक की तारीफ की है। उन्होंने देश के कई राज्यों में भी इसकी शुरुआत करने की अपील की है। इस दौरान मोदी ने कहा कि जहां नक्सली हिंसा थी, वहां एक नई क्रांति जन्म ले रही है। पीएम मोदी ने बस्तर ओलंपिक में शामिल खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी भी बताई।

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story:  उन्होंने कहा कि कारी कश्यप की कहानी मुझे बहुत प्रेरित करती है। मोदी ने कहा कि एक छोटे से गांव से आने वाली कारी कश्यप जी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता है। वे कहती हैं कि बस्तर ओलंपिक ने हमें सिर्फ खेल का मैदान ही नहीं बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का अवसर भी दिया है।

1 लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। यह उस इलाके में हुआ है जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह था। बस्तर ओलंपिक में 7 जिलों के 1 लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है। यह हमारे युवाओं के संकल्प की कहानी है।

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story:  मोदी ने कहा कि हमारे युवाओं ने एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे हर खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

पुणे ने व्हीलचेयर पर दौड़कर पीएम को चौंकाया

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story:  पीएम ने कहा कि सुकमा के दोरनापाल की पुनेम सन्ना की कहानी नए भारत की प्रेरक कहानी है। कभी नक्सलियों के प्रभाव में रहने वाली पुनेम आज व्हीलचेयर पर दौड़कर पदक जीत रही हैं। उनका साहस और दृढ़ संकल्प सभी के लिए प्रेरणा है।

उनकी कहानी भी प्रेरणादायक है

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story:  पीएम ने कहा कि सुकमा की पायल कवासी की बातें भी कम प्रेरक नहीं हैं। भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पायल जी कहती हैं कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story:  कोडागांव की तीरंदाज रंजू सोरी को ‘बस्तर यूथ आइकॉन’ चुना गया है। उनका मानना ​​है कि बस्तर ओलंपिक दूर-दराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने का अवसर दे रहा है।

बस्तर ओलंपिक में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी लिया हिस्सा

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग में बस्तर ओलंपिक की शुरुआत हुई। इसकी खास बात यह रही कि इसमें शहर और गांवों के खिलाड़ियों के साथ-साथ आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी हिस्सा लिया।

PM Modi Mann Ki Baat Bastar Olympics Kari Kashyap Story:  इसी महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे थे। उन्होंने इसका समापन किया। बस्तर ओलंपिक में 318 आत्मसमर्पित नक्सली खिलाड़ी और 18 नक्सल हिंसा से प्रभावित खिलाड़ी शामिल हुए।

बंदूकों की आवाज नहीं, खेलों का शोर सुनाई दे रहा है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए आपके उत्साहवर्धन के लिए प्रदेश की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद। आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार बस्तर में बदलाव और यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कृतसंकल्पित है।

साय ने कहा कि सुकमा की पायल कवासी, दोरनापाल की पुनेम सन्ना, तीरंदाज रंजू शोरी और कोंडागांव की कारी कश्यप ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से पदक जीतकर बस्तर का मान बढ़ाया। अब बस्तर में बंदूकों की आवाज नहीं बल्कि खेलों का शोर सुनाई देता है, हंसते-खेलते लोगों के चेहरे दिखाई देते हैं।

साय ने कहा कि निश्चित रूप से आपके इस प्रोत्साहन और विश्वास से हमारी सरकार को बस्तर की प्रगति के लिए काम करने की और अधिक ऊर्जा मिलेगी, साथ ही बस्तर के लोगों का मनोबल भी बढ़ेगा।

बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात- साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक का बहुत विस्तार से जिक्र हुआ है। उन्होंने हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। निश्चित रूप से यह हर बस्तर और छत्तीसगढ़ वासी के लिए बहुत गर्व की बात है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button