MP CG Times
Breaking News Exclusive
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

: PM Modi Jagdalpur Visit: Nagarnar Steel Plant का लोकार्पण, मोदी बोले- चारों तरफ भ्रष्टाचार, कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना

PM Modi Jagdalpur Visit: Nagarnar Steel Plant का लोकार्पण, मोदी बोले- चारों तरफ भ्रष्टाचार, कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना

PM Modi Jagdalpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे. नक्सल प्रभावित बस्तर के दौरे पर जगदलपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने बस्तर के नगरनार में एनएमडीसी स्टील प्लांट का उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। 23,000 करोड़ रुपये के नगरनार स्टील प्लांट के अलावा पीएम ने अंतागढ़ और तारोकी के बीच नई रेलवे लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना का भी उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बोरीडांड-सूरजपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना और जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी. पीएम मोदी ने तारोकी-रायपुर रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई.

मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

  • छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल-बाला।
  • बीते पांच सालों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना ​दिया।
  • यहां विकास बैनर-पोस्टर में या तो कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है।
  • हमारी सरकार ने इस साल 10 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया।
  • स्टील नि​र्माण में देश आत्मनिर्भर हो इसलिए पिछले 9 साल में कई कार्य किए।
  • नगरनार प्लांट से प्रदेश के 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  • प्रदेश को इकोनॉमिक कॉरिडोर और आधुनिक हाईवे​ मिले।
  • छत्तीसगढ़ के ताड़ोकी को नई रेल की सौगात मिल रही है। इससे खेती-किसानी और वन उत्पाद को लाने में आसानी होगी।
  • जगदलपुर-रायपुर रेल लाइन दोहरीकरण से यहां के लोगों और परिवहन में आसानी होगी।
  • आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा।
  • बीते 9 वर्षों में छत्तीसगढ़ के स्टेशनों में फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई।
  • छत्तीसगढ़ में विकास पोस्टर में ​दिखता या तो कांग्रेस नेताओं की ​तिजोरी में
  • इतने बड़े कार्यक्रम में न सीएम पहुंचे न डिप्टी सीएम।
  • भाजपा की सरकार आएगी तो कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।
  • 24 हजार करोड़ रुपए स्टील प्लांट में लगाए, तभी युवाओं को रोजगार मिलना तया हुआ है। भविष्य में प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
30 सितंबर को बिलासपुर में प्रधानमंत्री ने सभा की थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर में कहा नगरनार प्लांट से 50 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। ताड़ोकी को रेल लाइन से जोड़ा गया। इससे खेती किसानी वन उत्पाद को लाने में आसानी होगी। इस क्षेत्र के लोगों को भी आने-जाने में आसानी होगी। प्रधानमंत्री मोदी 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र भी शामिल है।

नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सड़क और सभा स्थल तक करीब 5 हजार जवान तैनात हैं। इनमें DRG, STF, CRPF, जिला पुलिस बल समेत अन्य फोर्स के जवान हैं। BDS और डॉग स्क्वायड की टीम भी लगातार सर्चिंग कर रही है। लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा स्थल की 150 से ज्यादा CCTV कैमरे से निगरानी की जा रही है।

भारत के सबसे आधुनिक इस्पात संयंत्रों में से एक का उद्घाटन नगरनार में किया गया है। यहां उत्पादित स्टील भारत की ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और डिफेंस को नई ऊर्जा देगा। बस्तर का इस्पात सेना को मजबूत करेगा और रक्षा निर्माण में भारत को बढ़त मिलेगी। नगरनार स्टील प्लांट बस्तर और उसके आसपास के 50 हजार युवाओं को नौकरी देगा। बस्तर और छत्तीसगढ़ के जवानों को बहुत-बहुत बधाई. पीएम के दौरे को लेकर बस्तर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पीएम मोदी के बस्तर दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. दूसरे जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है। इसके अलावा सीआरपीएफ, एसटीएफ, जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और अन्य सुरक्षा बल के जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नगरनार स्टील प्लांट नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण वर्ष 2003 में शुरू हुआ था। निर्माण की शुरुआत से ही प्लांट का विरोध हो रहा था। यह प्लांट 20 साल में बनकर तैयार हुआ। प्लांट में साल 2023 में ही उत्पादन शुरू हो गया था. पीएम मोदी आज इस प्लांट को देश को समर्पित करेंगे. 23800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बना यह स्टील प्लांट एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है. जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील का उत्पादन करेगा। कांग्रेस का बस्तर बंद पीएम मोदी के दौरे के विरोध में कांग्रेस ने बस्तर बंद बुलाया है. कांग्रेस नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध कर रही है. सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि नगरनार में बस्तर के आदिवासियों की जमीन लेकर प्लांट लगाने के लिए दे दी गई लेकिन अब इसे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है. सीएम ने कहा कि बस्तर के लोगों के साथ अन्याय हुआ है. सर्व आदिवासी समाज का बस्तर बंद: कांग्रेस के साथ-साथ सर्व आदिवासी समाज ने भी बंद का आह्वान किया है. सभी आदिवासी समुदाय पीएम मोदी के दौरे का विरोध कर रहे हैं. नगरनार स्टील प्लांट के पास हजारों आदिवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS  

Tags :

संबंधित ख़बरें

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन