Punjab: मान सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को किया बहाल DA की 6 प्रतिशत किस्त देने पर लगाई मुहर

Publish Date: | Fri, 21 Oct 2022 02:45 PM (IST)
पंजाब सरकार ने राज्य में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग में इस पर मुहर लगा दी गई। कर्मचारियों को DA में 6% बढोतरी को भी मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने इसकी जानकारी दी। मान ने इसे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा करार दिया। मान ने कहा कि इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। जिन्होंने काम किया और जो रिटायर हो गए। साल 2004 में न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई थी, लेकिन अब पंजाब को दोबारा ओल्ड पेंशन स्कीम के अंडर ला रहे हैं।
वहीं विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की वजह से यह फैसला लिया गया। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए का वादा पूरा नहीं किया। अब यह चुनावी दांव खेला है।
Posted By: Shailendra Kumar