देश - विदेशस्लाइडर

Azamgarh News: अब आजमगढ़ में अज्ञात युवती का सिर कटा शव मिला लिव इन पार्टनर गिरफ्तार 9 आरोपियों की तलाश

Azamgarh News: महाराष्‍ट्र की श्रद्धा वाल्‍कर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब द्वारा निर्मम हत्‍या की जांच अभी चल ही रही है कि इस बीच रविवार रात एक और जघन्‍य वारदात का पता चला है। यह घटना उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ की है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस को एक अज्ञात लड़की का शव कुएं में मिला था, जिसका सिर नहीं था, शरीर के बाकी अंग भी काटे गए थे।मामले में अभियुक्त को पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसके पैर में गोली लगी है।

मृतका के साथ इसका 2 साल से संबंध था। मृतका की गत फरवरी में शादी हुई उस समय अभियुक्त विदेश में था। वापस आकर इसने लड़की को डरा धमकाकर अपनी शादी तोड़ने और अपने साथ रहने के लिए मनाने की कोशिश की। जब लड़की नहीं मानी तो हत्या की योजना बनाई।

10 तारीख को इसने लड़की को बुलाया, पूरे दिन घुमाया और हत्या कर दी। सिर को एक तालाब में फेंक दिया था। मामले में 9 अभियुक्त हैं जो हत्या में या हत्या की योजना बनाने में शामिल हैं। बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।

Posted By: Navodit Saktawat

Assembly elections 2021
elections 2022

 

Source link

Show More
Back to top button