देश - विदेशस्लाइडर

Delhi News: दिल्ली में हॉर्न बजाने पर विवाद युवक को टक्कर मारकर आधा किमी तक घसीटा देखें Video

Delhi News: दिल्ली में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है। इसमें एक कार सवार ने शख्स को टक्कर मार दी। इसके बाद युवक को कार के बोनट पर आधा किलोमीटर तक घसीटा। ये घटना राजधानी के राजौरी गार्डन की है।

हॉर्न बजाने की बात पर विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन इलाके में हॉर्न बजाने की बात पर दो लोगों में झगड़ा हो गया। गुस्से में कार सवार ने एक शख्स को टक्कर मार दी। इसके बाद बोनट पर आधा किमी तक घसीटा।

CCTV में घटना कैद हुई

ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें कार के बोनट पर युवक को देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कार के नंबर से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पीड़ित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 323, 341 और 308 के तहत मामला दर्ज किया है।

कंझावला कांड की जांच जारी

इससे पहले कंझावला में 1 जनवरी को घटना हुई थी। यहां एक शख्स ने कार के पीछे लाश घिसटती देखी। इसके बाद पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। इस घटना में अंजलि की मौत हुई थी। उससे दिल्ली की सड़कों पर 12 किमी तक घसीटा गया। ये वारदात तब हुई जब पूरा देश नया साल का जश्न मना रहा था।

यह भी पढ़ें-

27 साल के दामाद से साथ भाग गई सास, बच्चे कर रहे पापा-नानी का इंतजार

पाकिस्तान में बेहाल हैं आम लोग, आटे की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी

रेलवे का रहा ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रहना-खाना फ्री, जानिए डिटेल्स

Posted By: Kushagra Valuskar

 

Source link

Show More
Back to top button