मध्यप्रदेशस्लाइडर

MP Weather Update: दो मौसमी सिस्टम के असर से बदला हवाओं का रुख, बढ़ेगा तापमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद से अलग-अलग स्थानों पर बने दो मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हवाओं का रुख बदल रहा है। जिस कारण आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजधानी भोपाल में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। रात के तापमान में कोई खास गिरावट होने की संभावना कम है। इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात मौजूद है। इन दो मौसमी सिस्टमों के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक प्रति चक्रवात भी सक्रिय है। इसके कारण हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी हो रही है।

हालांकि वातावरण में थोड़ी नमी के कारण राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बादल छाये हुए हैं। लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। आपको बता दें कि 22 अक्टूबर को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Advertisements
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: