भाजपा नेता ने 7 साल की बच्ची से की छेड़छाड़: घर ले जाकर किया गलत काम; आरोपी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का सांसद प्रतिनिधि
![भाजपा नेता ने 7 साल की बच्ची से की छेड़छाड़: घर ले जाकर किया गलत काम; आरोपी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता ने 7 साल की बच्ची से की छेड़छाड़: घर ले जाकर किया गलत काम; आरोपी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का सांसद प्रतिनिधि](https://i0.wp.com/mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/09/new-project-31_1726919447.jpg?fit=1200%2C675&ssl=1)
MP Tikamgarh BJP leader molested a 7-year-old girl: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भाजपा नेता के खिलाफ 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
आरोपी का नाम आशीष तिवारी है। खास बात यह है कि 10 दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने उसे सांसद प्रतिनिधि बनाया था। वह करीब 15 साल से भाजपा का कार्यकर्ता है। वह भाजपा सदस्यता प्रभारी और युवा मोर्चा का सदस्य भी रह चुका है।
घटना 19 सितंबर की शाम की है। शुक्रवार को बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची की मां कोतवाली थाने पहुंची। वहां आरोपी आशीष तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बच्ची को बहला-फुसलाकर घर ले गया आरोपी
पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार शाम बेटी घर के पास साइकिल चला रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने बेटी से कहा कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के कारण उस दिन लड़की ने कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उसने घटना की जानकारी मुझे दी।
भाजपा मीडिया प्रभारी बोले- सांसद ने बनाया था प्रतिनिधि
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने कहा कि आशीष तिवारी को पार्टी की मौजूदा कार्यकारिणी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वह एक साधारण कार्यकर्ता मात्र हैं। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम किया था। इसीलिए सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उन्हें प्रतिनिधि बनाया था।
मामला दर्ज होने के बाद मंत्री ने सांसद प्रतिनिधि को हटाया
भाजपा नेता आशीष तिवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने उन्हें तत्काल सांसद प्रतिनिधि के पद से हटा दिया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS