जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत: कपड़े उठाने घर से निकली थी 12 साल की मासूम, फिर गिर गई गाज

MP Shahdol Girl dies due to lightning: एमपी के शहडोल में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। दोपहर करीब 3 बजे आसमान में घने बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही। इस दौरान एक दुखद घटना घटी।

सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय नंदिनी बैगा की मौत हो गई। नंदिनी अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। वह घर के बाहर सूख रहे कपड़े लेने गई थी, तभी बारिश शुरू हो गई। तभी आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। गांव के पंच ने इस घटना पर दुख जताया है और लोगों से बारिश के मौसम में सावधानी बरतने और बच्चों को घर से बाहर न भेजने की अपील की है।

बारिश के कारण जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

आम की फसल को नुकसान की संभावना

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि इस तरह की तेज बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों को सतर्क रहने और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक अगर ऐसा ही मौसम रहा तो कृषि उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button