स्लाइडर

MP News: दिग्गी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा, शिवराज बोले- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग लिया था। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने दिग्गी के बयान पर कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस न करें। यह लोग भारत जोड़ो यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग इनके साथ चल रही है। राहुल गांधी सवाल करते हैं कि सेना कमजोर हो गई है। यह देशभक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह के राज में कभी मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि यह कैसे भारत जोड़ो यात्रा है?

 

कांग्रेस को बैठक करने का अधिकार नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुसूचित जनजाति की बैठक बुलाने पर मुख्यमंत्री ने हमला बोला। सीएम ने कहा कि उन्हें आदिवासी भाई-बहनों की बात करने का अधिकार नहीं है। सीएम ने कमलनाथ से सवाल किया कि पैसा एक्ट लागू क्यों नहीं किया? आदिवासी महापुरुषों के नाम पर स्मारकों के नाम न रखे, न ही उन्हें याद किया। उन्होंने उनके लिए कुछ नहीं किया। सीएम ने कमलनाथ से सवाल पूछा कि विशेष पिछड़ी जाति बैगा, भारिया, सहरिया  को बीजेपी की सरकार एक हजार रुपये देती थी। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने यह पैसा बंद क्यों किया?

 

10 माह बाद है प्रदेश में चुनाव 

मध्यप्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को सर्कस बताया था।

Source link

Show More
Back to top button