स्लाइडर

MP News: मुरैना में RPF के दो जवान ट्रेन की चपेट में आए, गश्त के दौरान हुआ हादसा

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले के सांक स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो RPF जवानों की मौत हो गई है। दोनों मृतक RPF जवानों के नाम हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल नवराज सिंह बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। 

बताया जा रहा है हेड कांस्टेबल अशोक कुमार उम्र 57 साल निवासी जालौन उत्तरप्रदेश व हेड कांस्टेबल नवराज सिंह उम्र 40 साल निवासी सियावली, बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश, मुरैना जिले के आरपीएफ पोस्ट सांक स्टेशन पर तैनात थे। दोनों जवान गश्त कर रहे थे, उसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही दोनों जवानों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इनका पीएम बुधवार सुबह किया जाएगा। 

दुरंतो की चपेट में आए
दोनों जवान ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। तभी दिल्ली से चेन्नई जा रही ट्रेन क्रमांक 12270 दुरंतो एक्सप्रेस तेज रफ्तार में ट्रैक पर आ गई। दोनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रैक पर एक दूसरी ट्रेन भी गुजर रही थी। इस ओर ध्यान होने की वजह से जवान दूसरी तरफ से आ रही दुरंतो एक्सप्रेस के खतरे को भांप नहीं सके और यह हादसा हो गया। 

विस्तार

Source link

Show More
Back to top button