पढ़ें 3 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

02:55 PM, 03-Dec-2022
Nayak Shivraj: ‘नायक’ के अनिल कपूर के अंदाज में शिवराज, दो जिलों में अचानक उतारा चॉपर, छह को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को हेलीकॉप्टर से जिलों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। डिंडौरी जिले के शाहपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईई वीजी एस सांडिया, एसई एसके चौधरी, एसडीओ बेलगांव एम के रोहतास, छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार, प्रभारी उपसंचालक कृषि अश्विनी झारिया और मंडला जिले में सिविल सर्जन साकया को निलंबित किया। और पढ़ें
10:26 PM, 03-Dec-2022
MP News: बीवी की पिटाई करने वाले IPS पुरुषोत्तम शर्मा बहाल, महिला मित्र के साथ वीडियो हुआ था वायरल

अपनी पत्नी से मारपीट के मामले में चर्चा में आए आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को बहाल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सितंबर 2020 से निलंबित पुरुषोत्तम शर्मा को बहाल कर दिया गया है। और पढ़ें
10:12 PM, 03-Dec-2022
Bharat Jodo Yatra: एक और कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत, राहुल गांधी ने जताया दुख

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली वाली भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को अंतिम दिन था। रविवार (4 दिसंबर) को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। और पढ़ें
09:51 PM, 03-Dec-2022
Bhopal News: भोपाल में मिड डे मिल खाने से स्कूल के बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, SDM ने समूह को सस्पेंड किया

स्कूल स्टाफ ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जिला कलेक्टर ने दोषी शिक्षक पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। और पढ़ें
09:41 PM, 03-Dec-2022
High Court: विधि छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू, विवादित भूमि के सीमांकन पर यथा स्थिति के आदेश

मध्यप्रदेश में विधि अध्ययनरत 40 छात्र-छात्राओं के दिसंबर 2022 के बैच के लिए 21 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम आज से शुरू किया गया। वहीं, कोर्ट ने एक विवादित भूमि के सीमांकन पर यथा स्थिति के आदेश दिए हैं। और पढ़ें
08:35 PM, 03-Dec-2022
Jabalpur High Court: मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद, छेड़छाड़ करने वाले को तीन साल की सजा

मध्यप्रदेश की जबलपुर हाई कोर्ट ने अपराध से जुड़े कई मामलों में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई है। और पढ़ें
07:49 PM, 03-Dec-2022
Gwalior: भयंकर सर्दी पड़े फिर भी ‘अलाव’ नहीं जला सकते, वजह जानना आपके लिए जरूरी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लगातार बढ़ता प्रदूषण सर्दियों में मुसीबत बन जाता है। प्रदूषण के कारण सर्दी से बचने के लिए लकड़ी के अलाव नहीं जलाए जाएंगे। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। और पढ़ें
07:15 PM, 03-Dec-2022
Chhatarpur: हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, दोनों गमी में जा रहे थे

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
06:45 PM, 03-Dec-2022
Shahdol: सवालों के घेरे में मजदूर की मौत, बेसहारा परिवार के सामने खदान प्रबंधन की मनमानी, जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बंगवार भूमिगत कोयला खदान में हुई मजदूर की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। परिवार सहित अन्य लोग कह रहे हैं कि मजदूर की मौत खदान में हो गई, जबकि खदान प्रबंधक मानने को तैयार नहीं है। और पढ़ें
05:38 PM, 03-Dec-2022
Satna: प्राचार्य के तानाशाही रवैये से तंग आकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला, लगाए कई आरोप

मध्यप्रदेश के सतना जिले में छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर रोड जाम किया। उनकी मांग है कि जिन शिक्षकों का स्कूल से ट्रांसफर किया जा रहा है, उनके स्थान पर दूसरे अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। और पढ़ें
05:11 PM, 03-Dec-2022
MP News: दमोह में तेंदुए ने खेत में बोवनी कर रहे किसान पर किया हमले का प्रयास, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में तेंदुए ने किसान पर हमले का प्रयास किया। गनीमत रही कि तेंदुए के हमले करने से पहले ग्रामीणों ने चिल्ला दिया, जिसके कारण किसान की जान बची। और पढ़ें
04:02 PM, 03-Dec-2022
Indore News: सरकारी लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में भड़काऊ किताबें रखने का आरोप, प्रिंसिपल समेत चार के खिलाफ FIR

सरकारी लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में इंदौर की ही एक महिला प्रोफेसर डॉ. फरहत खान की प्रतिबंधित किताब रखने का आरोप है। हालांकि, डॉ. खान का कहना है कि इस किताब में एक साल पहले बदलाव हो चुका है।
और पढ़ें
04:35 PM, 03-Dec-2022
MP Weather: अब ठिठुरेगा मध्यप्रदेश, चलेगी शीतलहर, इस वजह से बढ़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान गिरने लगा है। रात और दिन के तापमान में गिरावट होने से सभी जिलों में ठंड का असर दिख रहा है। और पढ़ें
03:45 PM, 03-Dec-2022
MP News: कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसे बसाएगी सरकार, MP में 40 साल पहले पाए जाते थे

मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में राज्य सरकार जंगली भैंसे बसाएगी। सरकार का वन विभाग असम सरकार को पत्र लिखकर जंगली भैंसो की मांग करेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटक जंगली भैंसो का दीदार कर सकेंगे। और पढ़ें
03:07 PM, 03-Dec-2022
Morena: सराफा व्यापारी को दिनदहाड़े लूटा, बंदूक की नोक पर 15 किलो चांदी ले भागे बदमाश
बदमाशों ने पहले तो कट्टा निकालकर हवाई फायर किया फिर कट्टे के पिछले हिस्से से गोविंद सोने के सिर पर प्रहार किया। इसके बाद उनका चांदी से भरा थैला लूटा और भाग गए। और पढ़ें