जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

मां ने 12 साल की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या: सोते समय किया हमला, मंजर देख घर से भागा बेटा, जानिए क्या है वजह ?

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक महिला ने अपनी 12 साल की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मां ने उस पर कुल्हाड़ी से 4-5 वार किए। पास में सो रहे 10 साल के भाई ने जब बहन की हत्या का मंजर देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचे तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

घटना जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के घुवारा में सोमवार रात की है। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला का नाम ज्योति अहिरवार (29) है। घटना के समय उसका पति मुन्नालाल अहिरवार घर पर मौजूद नहीं था। रात को बेटी पूजा और 10 साल का बेटा सो रहे थे। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

एसपी ने कहा- महिला का मानसिक इलाज चल रहा

एसपी अमित सांघी ने बताया कि महिला ज्योति अहिरवार (29) ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। केसरिया थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला का मानसिक इलाज भी चल रहा है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button