जुर्मस्लाइडर

MP BIG BREAKING: इस मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड से पसरा सन्नाटा

MP BIG BREAKING: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने करीब शाम सात बजे फांसी लगा ली। जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है।

शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा। सविता की शादी तीन साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है। पुलिस भी फिलहाल चुप ही है। घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है।

इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। मृतका की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। मृतक सविता की शादी लगभग 3 साल पहले मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जायेगा। मामला हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़े होने के कारण पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से कतरा रहा है।

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

Show More
Back to top button