मध्यप्रदेशस्लाइडर

MP में कांग्रेस के टिकट बंटवारे का विरोध: दिग्विजय की फोटो पर जूते मारे, गोबर पोता, कमलनाथ के बंगले के बाहर लगाई पंगत

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर उम्मीदवारों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नाराज कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शनिवार को शाजापुर जिले की शुजालपुर, निवाड़ी, दतिया जिले की सेवढ़ा और मंदसौर की मल्हारगढ़ सीट के प्रत्याशियों के खिलाफ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पीसीसी कार्यालय के सामने नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला फूंका। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह की फोटो पर जूते और गोबर भी मारा गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी की।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। दिग्विजय पर ओबीसी का हक मारकर अपने रिश्तेदारों को टिकट देने का आरोप लगाया। दामोदर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि वह राज्य की 16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

कमलनाथ के बंगले के बाहर लाइन में लगकर खाना खाया

शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के बंगले पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोपहर में हमने बंगले के बाहर लाइन में लगकर खाना खाया। उनकी मांग है कि टिकट बदला जाए।

खातेगांव में दीपक जोशी की कार के शीशे टूटे

देवास जिले की खातेगांव सीट पर कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद दीपक जोशी शनिवार को खातेगांव पहुंचे। वह नेमावर में मां नर्मदा और भगवान सिद्धनाथ के दर्शन करने जा रहे थे, इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका और काले झंडे दिखाए। उनके खिलाफ नारे लगाए गए और उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। कार्यकर्ताओं की भीड़ में जोशी के गार्ड फंस गये। उनके साथ हाथापाई भी हुई।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button