अनूपपुर में पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़के का शव: डिंडोरी से घर से भागा था, अमरकंटक में करता था काम

MP Anuppur minor boy hanging body: एमपी के अनूपपुर में 16 वर्षीय नाबालिग बालक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना अमरकंटक के जैन मंदिर के पास जंगल में हुई। मृतक धर्मजीत सिंह गोड़ डिंडोरी जिले के मझगवां गांव का रहने वाला था।
धर्मजीत पिछले साल अगस्त में घर से भागकर अमरकंटक आ गया था। वह यहां बैंक टोला निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ सनी के घर काम करता था। सनी ने उसे पिछले महीने मोबाइल भी दिया था। लोगों ने पेड़ से लटकता देखा शव धर्मजीत शौच के लिए गया था।
पेड़ पर लटका मिला शव
काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो सनी ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। फोन नहीं उठने पर खोजबीन की, लेकिन धर्मजीत नहीं मिला। सुबह जंगल से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस जांच कर रही है।
महिला के दुपट्टे से फांसी लगाई
पुलिस ने बताया कि मृतक ने महिला के दुपट्टे से फांसी लगाई है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। अमरकंटक थाना में कांड संख्या 15/25 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।मृतक 9वीं कक्षा तक पढ़ा था।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS