जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत: तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पठारी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई।

पठारी थाना क्षेत्र के शहरवासा गांव के पास 2 बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि बुलेट और होंडा शाइन आमने-सामने भिड़ गई। दोनों बाइक पर 3-3 लोग बैठे थे। घायलों को कुरवाई रेफर किया गया है। हादसे में बाइकें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन मृतकों में आकाश कुशवाहा कुल्हार, शेखर विश्वकर्मा और सौरभ अहिरवार बेलई गांव थाना कुरवाई के हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button