जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

शादीशुदा दलित लड़की से दुष्कर्म: दो दिन तक बंधक बनाकर घर में रखा युवक, चंगुल से छूटी तो पति को बताई आपबीती

Married Dalit girl raped in Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

Married Dalit girl raped in Gwalior: दरअसल, 26 साल की शादीशुदा लड़की एक दलित परिवार से है। तीन दिन पहले वह अचानक गायब हो गई थी। जनकगंज थाना क्षेत्र के भूरे बाबा कॉलोनी में रहने वाला कपिल कुशवाह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

Married Dalit girl raped in Gwalior: कपिल ने 22 और 23 नवंबर को लड़की को ट्रांसपोर्ट नगर में पीर बाबा दरगाह के पास एक खाली मकान में रखा। जहां उसे धमकाया, पीटा और दो दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और पूरी कहानी अपने पति को बताई। इसके बाद पति-पत्नी ने बहोड़ापुर थाने में कपिल कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Married Dalit girl raped in Gwalior: एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी कपिल कुशवाह फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button