कांग्रेस नेता की बेटी से महाकाल के पुजारी ने की LOVE मैरिज: अब मिल रही दोनों को धमकियां, लड़की ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

Mahakal priest does love marriage with Congress leader daughter: मध्यप्रदेश के इंदौर हाई कोर्ट में बुधवार को एक प्रेमी जोड़ा पहुंच गया। दोनों ने यहां बताया कि एक माह पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। लड़की ने कहा कि उसके पिता को यह शादी मंजूर नहीं है।
वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम दोनों को कोर्ट से सुरक्षा मिलनी चाहिए। जब दोनों कोर्ट पहुंचे तो लड़की के पिता भी वहां पहुंच गए और उनकी युवक के परिवार से तीखी बहस हो गई। लड़की के पिता मप्र कांग्रेस में सचिव हैं और युवक महाकाल मंदिर में पुजारी है।
लड़की ने एक वीडियो जारी कर मदद मांगी
लड़की अवनी शुक्ला का कहना है कि उसके पिता रवि शुक्ला को मेरी और मेरे पति आदर्श मिश्रा की शादी पसंद नहीं है। वह कांग्रेस के बड़े नेता हैं। हमारी शादी को एक महीना बीत चुका है, लेकिन हमें लगातार धमकियां मिल रही हैं। हम दोनों बहुत परेशान हैं। लड़की ने एक वीडियो जारी कर यह भी कहा कि उसे अपने पति आदर्श समेत सास-ससुर की सुरक्षा का डर है।
अवनी ने कहा कि जब हम सभी अपनी सुरक्षा के लिए बुधवार को हाईकोर्ट पहुंचे तो हमारे पिता को हमारे आने की जानकारी मिली और वह भी यहां आ गए। यहां पति आदर्श मिश्रा और उनके परिवार के लोग पहले से ही मौजूद थे। यहां भी दोनों परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
हाईकोर्ट में भी धक्का-मुक्की हुई
अवनी का आरोप है कि उसके पिता ने हाई कोर्ट परिसर में उसके पति आदर्श के साथ भी मारपीट की। पिता ने आदर्श के परिवार को धमकी भी दी। पुलिस के पहुंचने पर विवाद खत्म हुआ और उसके पिता वापस चले गए।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS