ट्रेंडिंगमध्यप्रदेशस्लाइडर

लड़कियों ने शराबी युवक को पीटा: MP में बीच सड़क पर पीटती रही युवतियां, पुलिस छुड़ाकर ले गई, जानिए क्यों हुआ था विवाद

Girls beat up young man near Indore liquor shop: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बंगाली चौराहे पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो लड़कियां एक शराबी की पिटाई कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि कार की चाबी निकालने को लेकर लड़कियों का एक शराबी से विवाद हो गया। यहां खजराना पुलिस ने शराबी को दोनों लड़कियों से छुड़ाया और अपने साथ ले गई। बाद में उसे भेज दिया गया।

खजराना और कनाड़िया थाने की सीमा में आने वाली शराब दुकान के पास शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां दो लड़कियां एक युवक को पीटती रहीं। ऐसे में कई लोग मोबाइल पर अपना वीडियो बनाते रहे।

इसके बाद खजराना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शराबी को अपने साथ ले गए। लड़कियों के चले जाने के कुछ देर बाद ही उसे रिहा कर दिया गया।

 

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button