जुर्मट्रेंडिंगमध्यप्रदेशस्लाइडर

शहडोल में पूर्व सरपंच पिता-पुत्र की मौत: शादी समारोह से लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Death of former sarpanch father and son in Shahdol: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पिता-पुत्र शादी की पार्टी से लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ ऐसा हुआ, जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई। गाड़ी में सवार एक बच्चा बच गया है और गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

पूरा मामला शहडोल जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत का है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, हर दिन जगह-जगह शादियां हो रही हैं। लोग देर रात या सुबह कभी भी सफर कर रहे हैं। इन दिनों मौसम भी बहुत ख़राब है। पिछले दो-तीन दिनों से जिले में बारिश भी हो रही है।

पूर्व सरपंच पिता और बेटे की मौत

पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत राजबांध की पूर्व सरपंच शोभा सिंह और उनका 10 वर्षीय बेटा एक वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। मौसम खराब था जिसके कारण कोहरा था, तभी सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

10 वर्षीय लड़के की हालत गंभीर

झटका इतना जोरदार था कि पूर्व सरपंच शोभा सिंह और उनके बेटे ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य 10 वर्षीय लड़के विवेक राज को गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज चल रहा है।

शादी से लौट रहे थे तीनों

केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया का कहना है कि बाइक में तीन लोग सवार थे, जो किसी शादी पार्टी में गए हुए थे और जब शादी की पार्टी खत्म हुई तो अपने घर लौट रहे थे। ये राजबांध गांव के रहने वाले थे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button