जुर्मट्रेंडिंगमध्यप्रदेशस्लाइडर

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत: MP में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, शव के हुए टुकड़े-टुकड़े

3 people of the same family died in a road accident in Niwari: मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे। बनगांय हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, फिर कुचलकर चला गया। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय रामेश्वर यादव, उनका 13 वर्षीय बेटा कृष्णा यादव, भतीजा मंगल यादव और रामकुमारी का पति रामेश्वर यादव बाइक से एक शादी में जा रहे थे। इसी दौरान ओरछा तहसील के बाणगांय हाईवे पर उनकी बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।

शव के हुए टुकड़े-टुकड़े

हादसा इतना भीषण था कि शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए और शरीर के टुकड़े सड़कों पर बिखर गए। हादसे में रामेश्वर, कृष्णा, भतीजा मंगल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ है।

घायल महिला का चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि तीनों के शव काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामकुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन सवार की तलाश शुरू कर दी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button