स्लाइडर

MP News: केंद्रीय आयुध भंडार ड्यूटी कर रहे लांस नायक ने खुद को इंसास राइफल से गोली मारी, गंभीर हालत में भर्ती

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित केंद्रीय आयुध भंडार की क्यूआरटी बैरक में ड्यूटी कर रहे लांस नायक ने खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली। गले में गोली लगने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। लांस नायक की हालत गंभीर बनी हुई है।

रांझी थाना प्रभारी सहदेव राम साहू के अनुसार बिलासपुर निवासी दीपेश यादव सीओडी में लांस नायक के पद पर पदस्थ था। आज सुबह सीओडी की क्यूआरटी बैरक में ड्यूटी के दौरान सुबह पांच बजे खुद की इंसास राइफल से गोली मार ली। गले में गोली लगने के कारण उसके तत्काल उपचार के लिए मिल्ट्री अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

टीआई साहू ने बताया कि लांस नायक शासकीय क्वार्टर में अकेले रहता था। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर आया था। संभावतया आत्महत्या करने के लिए उसने खुद को गोली मारी है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। 

 

Source link

Show More
Back to top button