Lamborghini Sold Record Cars in 2023 Ever in India
[ad_1]
Lamborghini का ग्लोबल स्तर पर परफॉर्मेंस
Lamborghini की यह उपलब्धि ग्लोबल स्तर पर ग्रोथ का हिस्सा है। कंपनी ने 2023 में दुनिया भर में 10,112 यूनिट्स की बिक्री की जो कि अब तक की सबसे अधिक है और बीते साल की तुलना में 10 प्रतिशत की ग्रोथ है। Lamborghini ने 2023 में एक बेहतर बिक्री प्रदर्शन किया, जिसमें तीन मुख्य क्षेत्रों ने सफलता में योगदान दिया। EMEA (यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका) में 2022 की तुलना में 14 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई और इस दौरान कुल 3,987 कारों की बिक्री हुई। अमेरिका में 9 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और इस दौरान कुल 3,465 कारों की डिलीवरी हुई। वहीं APAC क्षेत्र में 4 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई, जहां कुल 2,660 कारों की बिक्री हुई।
खासतौर पर 3 हजार कारों की डिलीवरी के साथ यूएसए टॉप मार्केट में रहा, उसके बाद जर्मनी, चीन, यूनाइटेड किंगडम और जापान का नंबर आया। अन्य दूसरे बाजारों में मध्य पूर्व, साउथ कोरिया, इटली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और मोनाको, स्विट्जरलैंड, ताइवान और भारत शामिल हैं। मॉडल के आधार पर बात करें तो 2023 में Lamborghini की Urus SUV कुल 6,087 यूनिट्स की डिलीवरी के साथ सबसे सफल रही। उसके बाद Huracan ने भी 3,962 कारों की डिलीवरी के साथ एक बेहतर रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा 12 Aventador और 51 Few Off समेत V12 मॉडल ने कुल 63 कारों की डिलीवरी की।